Tuesday, 27 October 2015

"राम नाम सत्य है"

जब तलक जिस्म में श्वास की आराेह-अवराेह है,
तब तक सब राम-राम है, अन्यथा सब मरा-मरा है।
जब तलक जीवन में मां बाप का आशीर्वाद है,
तब तक सब राम-राम है, अन्यथा सब मरा-मरा है।
जब तलक जिन्दगी की राहाें में मित्राें का हाथ है,
तब तक सब राम-राम है, अन्यथा सब मरा-मरा है।
जब तलक जीवन संगिनी का प्रेम स्वयं में स्वयं से है,
तब तक सब राम-राम है, अन्यथा सब मरा-मरा है।
जब तक घट-घट में राम हैं,
तब तक ये दुनिया काम की है,
अन्यथा ऐ "मान" पुनः राम नाम सत्य है,
राम नाम सत्य है।

#भारतमेराधर्म

No comments:

Post a Comment

धर्म, जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर समाज को बाँटकर चुनावी लाभ लेना - सही या ग़लत?

धर्म, जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर समाज को बाँटकर चुनावी लाभ लेना लोकतांत्रिक राजनीति की स्वस्थ दिशा नहीं है, लेकिन यह समझना भी जरूरी है...