Monday, 4 May 2015

कौन किसका मालिक:-

एक राेज़ सूफ़ी संत 'शेख़ फरीद' अपने शिष्यों के साथ बैठे थे। तभी एक आदमी वहां से एक गाय को ज़बरदस्ती खींचता हुआ निकला।
यह देखकर फरीद ने अपने शिष्यों से पूछा, "तुम्हारे विचार में कौन किससे बंधा है?"
उनकेे शिष्यों ने जवाब दिया कि स्पष्ट है, गाय ही उस आदमी से बंधी है।
फरीद ने फिर पूछा, "अच्छा यह बताओ, कौन किसका मालिक है?"
सब शिष्य इस अजीब से प्रश्न पर हंसने लगे और बोले कि वह आदमी ही मालिक था और कौन? गाय तो पशु है, वह मनुष्य कि स्वामिनी कैसे हो सकती है?"
"अच्छा, यह बताओ कि अग़र रस्सी को तोड़ दिया जाय तो क्या होगा?" फरीद ने पूछा।
शिष्यों ने उत्तर दिया, "तब तो गाय भागने की कोशिश करेगी।"
"और फिर उस आदमी का क्या होगा?" फरीद ने पूछा।
"स्पष्ट रूप से तब तो यह आदमी गाय का पीछा करेगा और गाय के पीछे-पीछे भागेगा।" तुरंत जवाब आया।
जैसे ही शिष्यों ने यह जवाब दिया, वे समझ गए कि कौन किससे बंधा है?

आज यदि हम सोचें कि आज के परपेक्ष्य में हम लोग कार, स्कूटर, बाइक, लैपटॉप, कम्पूटर, डीवीडी, मोबाईल, टीवी इत्यादि भोग विलास की वस्तुओं के मालिक हैं या यह भोग विलास की वस्तुएं हमारी मालिक हैं?
हम इन वस्तुओं का उपयोग अपने लाभ के लिए ही कर रहे हैं या इन वस्तुओं के कारण हमारा नुकसान हो रहा है?
कहीं ऐसा तो नहीं कि हम इन वस्तुओं के इतने अधिक आदी हो चुके हैं कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाह ठीक से नहीं कर पा रहे?
हमें यह समझना होगा कि हमें इन भोग विलास के साधनों का उपयोग अपने गुलाम के रूप में करना है और किसी भी कीमत पर इनका गुलाम नहीं बनना है।

कबीर कहिन, सुनत सब पर मानत नाहि:-

साँप के दाँत में विष रहता है, मक्खी के सिर में और बिच्छू की पूँछ में किंतु दुर्जन के पूरे शरीर में विष रहता है। - कबीर
🌞
कष्ट पड़ने पर भी साधु पुरुष मलिन नहीं होते, जैसे सोने को जितना तपाया जाता है वह उतना ही निखरता है। - कबीर
🌞
जिस तरह जौहरी ही असली हीरे की पहचान कर सकता है, उसी तरह गुणी ही गुणवान् की पहचान कर सकता है। – कबीर
🌞
माया मरी न मन मरा, मर मर गये शरीर। आशा तृष्णा ना मरी, कह गये दास कबीर॥ - कबीर
🌞
कबिरा आप ठगाइये, और न ठगिये कोय। आप ठगे सुख होत है, और ठगे दुख होय॥ - कबीर
🌞
यदि सदगुरु मिल जाये तो जानो सब मिल गया, फिर कुछ मिलना शेष नहीं रहा। यदि सदगुरु नहीं मिले तो समझों कोई नहीं मिला, क्योंकि माता-पिता, पुत्र और भाई तो घर-घर में होते हैं। ये सांसारिक नाते सभी को सुलभ है, परन्तु सदगुरु की प्राप्ति दुर्लभ है। - कबीरदास
🌞
केवल ज्ञान की कथनी से क्‍या होता है, आचरण में, स्थिरता नहीं है, जैसे काग़ज़ का महल देखते ही गिर पड़ता है, वैसे आचरण रहित मनुष्‍य शीघ्र पतित होता है। - कबीर
🌞
खेत और बीज उत्‍तम हो तो भी, किसानों के बोने में मुट्ठी के अंतर से बीज कहीं ज्‍यादा कहीं कम पड़ते हैं, इसी प्रकार शिष्‍य उत्‍तम होने पर भी गुरुओं की भिन्‍न-भिन्‍न शैली होने पर भी शिष्‍यों को कम ज्ञान हुआ तो इसमें शिष्‍यों का क्‍या दोष। - संत कबीर
🌞
जब आपका जन्म हुआ तो आप रोए और जग हंसा था. अपने जीवन को इस प्रकार से जीएं कि जब आप की मृत्यु हो तो दुनिया रोए और आप हंसें। - कबीर

प्रधानमंत्री जी की पार्टी वाले ताे समझे:-

यदि घाटाें काे साफ करने के कार्य काे चुनाव में टिकट पाने का पैमाना बना दिया जायें, ताे हर घाट पर सिर्फ एक ही पार्टी के लाेग दल-बल के साथ रियाज़ करते हुये पायें जायेंगे।
जय हाे गंगा मइया की।

पहले प्रधानमंत्री जी की पार्टी वाले ताे समझे कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता पर इतना ज़ाेर क्याें दिया है। हमारे प्रधानमंत्री जी ताे समझ गये हैं, इसीलिए उन्होंने 2 अक्टूबर काे स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की है। परन्तु अभी पार्टी के लाेगाें यह समझ में नहीं आ रहा। वे साेचते हैं कि यह अभियान भी माेदी जी का प्रचार अभियान मात्र है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में रविवार को गंगा घाटों की सफाई का भाजपा का तीन घंटे का महाअभियान दो घंटे में ही खत्म हो गया। इस दौरान चमके घाटों की ही सफाई की रस्म अदायगी नजर आई।

अभियान में दस हजार सदस्यों के शामिल होने का दावा किया गया था, दिखे हजार भी नहीं।

झाड़ू लगाने के बाद कूड़े को काली पालीथिन बैग में भरकर निस्तारित किया गया। हालांकि, निस्तारण कार्य में घोर लापरवाही बरती गई। घाटों पर ही कूड़े की पालीथिन छोड़ लोग चलते बने। कुछ घाटों पर कूड़े में आग भी लगा दी गई। वहां से राख हटाना अब नगर निगम की जिम्मे है।

Sunday, 3 May 2015

माेदी जी काे धन्यवाद क्योंकि उनके प्रयास से 10000 साेये भा.ज.पा वालाें ने झांडू उठाया है:-

"घाटाें की सफाई किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, यह जिम्मेदारी हर उस व्यक्ति, हर उस विभाग की है जाे वाराणसी के घाटाें से लाभान्वित हाेता है अथवा उसपर राजनीति कर सत्ता में आता रहा है। चाहे वे सांसद हाे, विधायक हाे, पार्षद हाे या अन्य।"
संत रैदास ने कहा 'कठौती में गंगा' ताे सबने कुछ और ही समझा। परन्तु उनका आशय यह हाे सकता है कि "गंगा का जल प्रकृति की कठौती में है, मन चंगा रखाे ताे गंगा स्वत: स्वच्छ हाे जायेगी।"
यहां ताे सिर्फ मां गंगा का निरन्तर दाेहन हाे रहा है, कभी व्यक्तिगत लाभ हेतु, कभी राजनैतिक लाभ के लिए। 
10000 भा.ज.पा कार्यकर्ता आज घाट साफ करने उतरे हैं। ये 10000 कार्यकर्ता माेदी जी के प्रधानमंत्री बनने का इन्तजार कर रहे थे क्या..???
माेदी जी के सांसद बनने के बाद वाराणसी के भा.ज.पा कार्यकर्ताओं काे घाट की सफाई याद आयी। लगता है प्रधानमंत्री के चाटुकार जाग गये हैं। 
पूर्व में भी ताे यहां वाराणसी में आपके सांसद थे तब आप 10000 कहाँ थे...???
बाहरी गुजराती ने कहा ताे आप 10000 घाट की सफाई करने काे चल पड़े। क्या स्वयं काे कभी घाट गंदा नहीं लगा...???
मेयर कई वर्षों से भा.ज.पा का, सारे घाटाें वाले क्षेत्र के विधायक आपके आैर ताे और सांसद आपके फिर भी घाट और शहर गंदा। स्पष्ट है भा.ज.पा के लाेगाें ने वाेट लिया पर काम करने में रूचि नहीं दिखाई। यह शर्मनाक व दुखःद है।
तमाम विभाग हम बनारसी लाेगाें पर आराेप लगाते हैं यहां की जनता ही सफाई पसंद नहीं हैं।
अरे मेरे बाहरी अधिकारीगण, बाहरी नेतागण व सांसद महाेदय बनारस काे समझना है ताे कबीर बनाे, रैदास बनाे तुलसी बनाे तब बनारस समझ में आयेगा।

Saturday, 2 May 2015

उत्तर प्रदेश शासन का अधिवक्ता हित में महत्वपूर्ण निर्णय:-

अधिवक्ताआें काे 5 लाख बीमा के लिए नहीं देना हाेगा काेई अंशदान। परन्तु शासन ने यह भी दिशा-निर्देश दिया है कि यदि उक्त के लिए उ.प्र. अधिवक्ता कल्याण अधिनियम, 1974 में संशोधन अपेक्षित हाे ताे प्रस्ताव शासन काे उपलब्ध कराये।
अर्थात्
मृत अधिवक्ताआें के परिजनों काे अभी भी 5 लाख नहीं मिलने जा रहा...???

Thursday, 23 April 2015

शंकराचार्य एवं साईं विवाद:- सबका मालिक प्रेम।।

विगत कुछ माह से सम्पूर्ण भारत में एक विवाद हाे रहा है कि साईं ये नहीं हैं, साईं वाे नहीं हैं आदि आदि।
परन्तु उसके बाद भी ऐसा क्यूँ हाे रहा है कि शिरणी साईं मंदिर में भक्ताें का दान दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है। विभिन्न शहरों व देशों में साईं मंदिर क्याें बनते जा रहे हैं?
मन में प्रश्न जागा कि ऐसा क्यों हाे रहा है...???
काफी विचार व चिन्तन करने के बाद एक निष्कर्ष निकला है, जिसकाे सभी से साझा कर रहा हूँ....... कुछ गलत लगे ताे क्षमा प्रार्थी हूँ...!!!
हम सभी भारतीय कभी भी किसी संत, महात्मा अथवा परम पूज्य शंकराचार्य काे "तू" कह कर सम्बाेधित नहीं कर सकते और यदि किसी मूर्ख ने यह दुस्साहस कर दिया ताे उसके विरुद्ध काेर्ट में मान-हानि का मुकदमा तक हाे सकता है।
वहीं दूसरी ओर...
साईं के मंदिर में लाेग कहते हैं, "तू ही फकीर, तू ही है राजा, तू ही है साईं, तू ही है बाबा" काेई भी - साईं संस्थान वाले, बाबा के भक्त या और काेई यहां "तू" का ना ताे बुरा मानता है और ना ही काेई मान-हानि का मुकदमा करता है।
भक्ति में प्रेम हाेता है, अपनापन हाेता है, लगाव हाेता है, प्रेम में विश्वास हाेता है, स्मरण हाेता है और सबसे महत्वपूर्ण तथ्य प्रेम का यह हाेता है कि प्रेम में काेई नियम कायदा नहीं हाेता है।
इसीलिए साईं के भक्त प्रेम व विश्वास में "तू ही फकीर, तू ही है राजा, तू ही है साईं, तू ही है बाबा" कहते हुये दान करते चले जा रहे हैं।
और बाकी काेठरी से पुराने सक्के निकाल कर उसकाे प्रदर्शित करने काे मजबूर हैं।
परम पिता परमेश्वर अर्थात् हम सबके मालिक का प्रेम बन्धन मुक्त हाेता है और वहां हम अपने गुरू काे, अपने प्रभु काे प्रेम में "तू" भी कह देते हैं।
राधे राधे।
मुझे मेरे रब में मेरा महबूब दिखता है।
मेरे महबूब में ही मुझे मेरा रब दिखता है।
उपर्युक्त दाेनाें वाक्यों में काेई भेद है क्या...???

Friday, 10 April 2015

11 लाख फर्जी पेंशनराें का भंडाफोड़:-

एक ओर सरकार वकीलाें की लम्बित मांग "अधिवक्ता पेंशन (कल्याणकारी) याेजना" का लाभ नहीं दे रही है जबकि 2012 विधानसभा चुनाव के वक्त स.पा. ने वादा भी किया था और दूसरी ओर अन्य सरकारी पेंशन याेजनाओं में फर्जी लाेगाें काे 5 अरब 20 कराेड़ रूपये सलाना पूर्व में बांट डाले हैं।
भला हाे अॉनलाइन रूपये हस्तांतरण याेजना (PFMS) का नहीं ताे इस वित्तीय वर्ष भी हाेता आर्थिक नुकसान।

क्या सरकार इस बचत का लाभ अधिवक्ता समाज काे देगी...???
अधिवक्ता पेंशन (कल्याणकारी) याेजना लागू करके...???

प्रदूषण मौत का खामोश कारण है - #अंशुमानदुबे

प्रदूषण कम हो तो हर साल बच सकती हैं 90 लाख से अधिक जिंदगियां! आखिर जिम्मेदार कौन? कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं का ताजा अध्ययन एक ब...